PM Mudra Loan yojana: इस योजना में अब आपको मिलेगा बिना गारंटी के लोन, कर सकते हैं आप भी अप्लाई
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं से लोगों को व्यापार करने से लेकर अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। इन योजनाओं में ही सरकार लोगों को बिना ब्याज के लोन भी देती है। ऐसे में बहुत से लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करना होता है। इसके लिए पैसों की जरूरत होती हैं तो सरकार इस योजना में बिना गारंटी के लोन देती है।
पीएम मुद्रा लोन योजना
भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में आपको चार तरीकों का लोन देती है। जो आपकी जरूरत और पात्रता के हिसाब से होता है, और सबसे बड़ी बात इस योजना में आपके बिना गारंटी लोन मिलता है।
चार तरह से मिलता हैं लोन
इसमें शिशु लोन 50 हजार तक मिलता है, किशोर लोन 50 हजार से लेकर 5 लाख तक, तरूण लोन 5 लाख से 10 लाख तक तो वहीं तरूण लोन चुकाने के आधार पर तरूण प्लस जो कि 20 लाख रुपये तक मिलता है।
pc- nobroker.in






