PM Vishwakarma Yojana: जाने किन लोगों को मिलता हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, ये रही पात्रता की लिस्ट
- byShiv
- 05 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे कारीगर हैं, जो अपने हुनर और पारंपरिक काम के दम पर परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती है। इनमें से एक योजना हैं केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जान सकते हैं कि क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
इस योजना के तहत सबसे पहले लाभार्थियों को अपने काम से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है
बेसिक ट्रेनिंग 5 से 7 दिनों की होती है, जबकि एडवांस ट्रेनिंग 15 दिन या उससे अधिक की हो सकती है
प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 स्टाइपेंड दिया जाता है
आपको औजार खरीदने के लिए अलग से 15000 रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है
लाभार्थियों को योजना के तहत सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन देने का भी प्रावधान है
इसमें आपको 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए मिलता है
जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन आप 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?
अगर आप मालाकार हैं
फिशिंग नेट निर्माता
पत्थर तोड़ने वाले
धोबी और दर्जी
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और खिलौना निर्माता
जो अस्त्रकार हैं
जो लोग मूर्तिकार हैं
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
पत्थर तराशने वाले
नाई यानी बाल काटने वाले
जो लोग लोहार का काम करते हैं
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
जो नाव निर्माता हैं
जो ताला बनाने वाले हैं
जो लोग राजमिस्त्री हैं
pc- upstox.com






