PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्कर्मा योजना से जुड़ने के लिए कौन लोग होते हैं पात्र, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। देश में केंद्र सरकार लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। आपको भी अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपको भी पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकता है और कौन नहीं।

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है?
जो लोग राजमिस्त्री हैं
पत्थर तोड़ने वाले हैं
जो लोग लोहार का काम करते हैं
जो लोग मूर्तिकार हैं
अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
जो ताला बनाने वाले हैं
जो अस्त्रकार हैं
नाई यानी बाल काटने वाले हैं
अगर आप मालाकार हैं
जो नाव निर्माता हैं
अगर आप सुनार हैं
पत्थर तराशने वाले हैं
धोबी और दर्जी हैं
गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर

योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
वहीं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
अलग से टूलकिट प्रोत्साहन राशि यानी औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये दिए जाते हैं
इसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन आप ले सकते हैं जिसके लिए 18 महीने का समय होता है
फिर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक का लोन 30 महीनों के लिए लिया जा सकता है

pc-amar ujala