Polymer Note: जाने कब एटीएम से निकलने लगेंगे पॉलिमर नोट, आ गया हैं आरबीआई का प्लॉन
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्लास्टिक के नोट को लेकर मॉर्केट में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो नए साल में आप प्लास्टिक या पॉलिमर नोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक एक्शन मोड में आ चुका है। हालांकि, इसे लागू करने लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
बदलना होगा कैश रखने वाला कैसेट
एक बड़े सरकारी बैंक के सीनियर अधिकारी ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पॉलिमर नोट लाने के प्लान में काफी खर्च आएगा, क्योंकि एटीएम में कैश रखने वाली कैसेट को बदलना होगा। बैंकर ने कहा कि कैसेट बदले बिना मौजूदा ऑटोमेटेड टेलर मशीनों में पॉलिमर नोट नहीं डाले जा सकते।
पॉलिमर के नोट लाने के उद्देश्य क्या हैं
पहला, इससे नोट का जीवनकाल बढ़ जाता है। यह विशेष रूप से कम मूल्य के नोटों पर अधिक लागू होता है जिनका हस्तांतरण एक हाथ से दूसरे हाथ में अधिक होता है जिससे वे जल्दी खराब हो जाते हैं। कई देशों में 30 साल से इन नोटों का इस्तेमाल हो रहा है। वहां यह पाया गया है कि ये नोट कागज के नोटों की तुलना में तीन-चार गुना ज्यादा समय तक चलते हैं।
pc- india today





