Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत कल, आप भी करें भोलेनाथ के ये खास उपाय, फिर देखें कैसे खुलती हैं किस्मत

इंटरनेट डेस्क। प्रदोष व्रत शिव जी की आराधना के लिए समर्पित है, इस दिन शिव जी की विशेष पूजा की जाती है और यह व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तिथि 1 मार्च 2026 को है ऐसे में इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। रविवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

रवि प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय

भोलेनाथ की विशेष पूजा करें
रवि प्रदोष व्रत पर शिव जी की विशेष पूजा उपासना करें, सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करें। शाम के समय फिर से स्नान करें और शिव जी की आराधना करें। इसके लिए सबसे पहले शिव जी पर गंगा जल अर्पित करें और फिर कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करें।

शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं
रवि प्रदोष व्रत पर पीले चंदन का लेप बनाएं और शिवलिंग पर इस लेप से त्रिपुंड बनाएं. इसके बाद एक बेलपत्र पर शहद शिवलिंग पर अर्पित करें। अब अपनी मनोकामना को मन ही मन दोहराएं, इस उपाय को सूर्यास्त के समय प्रदोष काल में करें। भगवान शिव इस उपाय से प्रसन्न होंगे।

पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें
प्रदोष व्रत पर शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करना अति शुभ होता है, माता पार्वती को सोलह शृंगार अर्पित करें, वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा और मानसिक तनाव दूर होता है।

pc- hindipath.com