Prakash Raj: नेशनल अवार्ड को लेकर प्रकाश राज का बड़ा बयान, ममूटी की उपेक्षा को लेकर....
- byShiv
- 04 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। साउथ के सुपर स्टार अभिनेता प्रकाश राज हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। उन्होंने एक बार फिर से नेशनल अवार्ड को लेकर बयान दिया है। जानकारी के अनुसार 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी ने हॉरर थ्रिलर ‘ब्रमायुगम’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए ममूटी को बेस्ट एक्टर सम्मान से नवाजा। जूरी अध्यक्ष और एक्टर प्रकाश राज ने मीडिया से बात की।
जानकारी के अनुसार जब उनसे पूछा गया कि ममूटी को नेशनल अवॉर्ड्स में नजरअंदाज क्यों किया गया, जबकि वे सालों से शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। इसके बाद प्रकाश राज ने कहा, ‘मुझे यह कहने में कोई आपत्ति नहीं है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड एक ‘समझौता’ है, मैं केरल का जूरी अध्यक्ष बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि जब उन्होंने मुझे बुलाया, तो उन्होंने कहा कि हमें एक बाहरी शख्स की जरूरत है जो अनुभवी हो और हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे और हम आपको निर्णय लेने देंगे। यह नेशनल अवॉर्ड्स में नहीं हो रहा है और हम इसे देख रहे हैं जब फाइलें और पाइलें अवॉर्ड जीत रही हैं! जब इस तरह की जूरी और इस तरह की राष्ट्रीय सरकार वे उनके लायक नहीं हैं।
ममूटी ने तीन बार बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है, हालांकि, उनके फैंस का मानना है कि उनके हाल की परफॉर्मेंस को नजरअंदाज किया गया है। वहीं, ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उनके केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड में सातवीं जीत को दर्शाता है।
pc- en.wikipedia.org






