Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने 18 घंटों तक लगातार की शूटिंग...बोली काम दबाव....बच्चों के लिए करना पड़ा...

इंटरनेट डेस्क। करीब एक दशक तक फिल्मों से दूर रहने के बाद प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। खास बात ये है कि वापसी के बाद एक्ट्रेस लगातार दूसरे महीने अपनी दूसरी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच पहुंच रही हैं। बंटवारा 1947 से एक्टिंग में कमबैक करने के बाद अब प्रीति जिंटा कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में नजर आने वाली हैं।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर प्रीति ने अपने काम करने के अंदाज को लेकर ऐसी बात बताई, जिसने इंडस्ट्री में चल रही लंबी वर्किंग आवर्स की बहस को फिर हवा दे दी। 50 साल की प्रीति जिंटा ने बताया कि ‘वाइब’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई बार 18 घंटे तक लगातार काम किया, लेकिन इसके पीछे वजह न तो फिल्म का दबाव था और न ही किसी तरह की मजबूरी।

दरअसल, प्रीति खुद जल्द से जल्द शूटिंग खत्म करके अमेरिका लौटना चाहती थीं, जहां उनके बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब उनसे फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर चल रही बहस पर सवाल किया गया तो प्रीति ने साफ कहा- ‘हर किसी की अपनी पसंद है, उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद लंबे घंटे काम करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि भारत में उनके पास शूट पूरा करने के लिए सीमित समय था और वह अपने बच्चों के पास वापस जाना चाहती थीं।

pc- theindianeye.com