Priyadarshan: निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा 'हेरा फेरी' ने मेरी जिंदगी मुश्किल कर दी, मुझे नहीं हैं ऐसी फिल्में बनाना....
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक प्रियदर्शन ने कई कॉमेडी फिल्मे दी है। जैसे हेरा फेरी, हंगामा, भूल भुलैया और गरम मसाला आदि। हालांकि, अब प्रियदर्शन कुछ अलग करने जा रहे हैं। वह अक्षय कुमार के साथ साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म हैवान लेकर आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्देशक ने खुलासा किया कि उन्हें कॉमेडी फिल्में बनाना पसंद नहीं है।
प्रियदर्शन ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, मैंने सीरियस फिल्मों से शुरुआत की। गर्दिश चली, विरासत भी चली। फिर हेरा फेरी ने मेरी जिंदगी मुश्किल कर दी। उसके बाद बस कॉमेडी, कॉमेडी और कॉमेडी ही रह गई। सच कहूं तो, मुझे कॉमेडी फिल्में डायरेक्ट करना बिल्कुल पसंद नहीं है।
साल 2001 से 2021 के बीच प्रियदर्शन ने 20 हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें से 16 कॉमेडी फिल्में थीं। वहीं, इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी कमबैक फिल्म भूत बंगला भी हॉरर-कॉमेडी थी। ऐसे में हैवान के जरिए प्रियदर्शन लंबे समय बाद पूरी तरह सीरियस जॉनर में लौट रहे हैं।
pc- news18






