Priyanka Chopra: राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएगी प्रियंका चोपड़ा, दिखेगी इस अवतार में

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। खबरों की माने तो वो एस एस राजामौली की फिल्म में काम कर रही है। इस फिल्म में देसी गर्ल की जोड़ी पहली बार साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएगी।

हालांकि, ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का उनकी अपकमिंग फिल्म ग्लोबल ट्रोटर से पहला लुक सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुने लेवल पर पहुंचा दिया है। एस एस राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ग्लोबल ट्रोटर से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। 

इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहनी है और वह पहाड़ों पर अंगारों के बीच हाथ में बंदूक थामे धाय-धाय गोली चलाते हुए नजर आ रही हैं, जिससे ये तो क्लियर हो गया है कि एस एस राजामौली की इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा दमदार एक्शन करते हुए भी स्क्रीन पर नजर आएंगी।

pc- x.com, simple.wikipedia.org