Pune: मुझे ऐसे मर्द की तलाश हैं जो मुझे प्रेग्नेंट कर दे, 25 लाख रुपए दूंगी, ऑफर सुन चक्कर में आया कॉन्ट्रेक्टर, फिर जो हुआ...

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। इस तरह की ठगी के बारे में आपने भी कम ही सुना होगा। शहर के एक ठेकेदार को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट जॉब का एक विज्ञापन आया, जिसमें कहा गया था कि एक महिला को प्रेग्नेंट करने के बदले 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। ठेकेदार ने झांसे में आकर 11 लाख रुपये लुटा दिए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बानेर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, सितंबर के पहले हफ्ते में ठेकेदार के पास प्रेग्नेंट जॉब के विज्ञापन का एक वीडियो आया। वीडियो में महिला कहती है कि मैं एक ऐसे आदमी को चाहती हूं जो मुझे मां बनाए। महिला ने कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं कि वह पढ़ा-लिखा है या नहीं, किस जाति का है, गोरा है या सांवला। जिसके बाद ठेकेदार ने वीडियो पर दिए गए नंबर पर कॉल कर दिया। उसकी बात एक आदमी से हुई जिसने खुद को प्रेग्नेंट जॉब फर्म का सहायक बताया। उसने ठेकेदार को बताया कि महिला के साथ रहने के लिए उसे रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक पहचान पत्र बनवाना होगा।

लिया गया झांसे में 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जिसके बाद अगले कुछ दिनों तक ठेकेदार से रजिस्ट्रेशन शुल्क, पहचान पत्र शुल्क, वेरिफिकेशन, जीएसटी जैसे अलग-अलग बहानों से कई बार पैसे मांगे गए। जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर के पहले हफ्ते से लेकर 23 अक्टूबर तक ठेकेदार से कई बार में कुल 11 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ठगों ने ठेकेदार को करीब दो महीनों तक अलग-अलग बहानों से लुभाया और कई बार तो धमकाया भी। जब ठेकेदार ने साइबर ठगों से सवाल पूछने शुरु किए तो उन्होंने ठेकेदार को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद जाकर ठेकेदार को ठगी का एहसास हुआ और फिर उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुणे पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

pc- parbhat khabar