Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने के लगे आरोप, अकाली दल और स्वाति मालीवाल ने किया दावा

इंटरनेट डेस्क। आप के सात सांसदों का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का मुद्दा अभी ठंडा हुआ ही नहीं था की पंजाब की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका है। इस बार मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ा है, जिन पर विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा जैसे पवित्र स्थान पर शराब पीकर आने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। इस दावे के बाद सदन से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा बरपा हुआ है।

क्या बोल रहा विपक्ष

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का विधानसभा में बोलते हुए एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नशे की हालत में सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह लोकतंत्र के मंदिर का अपमान है कि मुख्यमंत्री इस तरह नशे में चूर होकर वहां पहुंचे हैं।

खबरों की माने तो वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। अकाली दल ने कहा कि ‘मजदूर दिवस’ जैसे महत्वपूर्ण दिन पर मुख्यमंत्री का यह व्यवहार बेहद शर्मनाक है। पार्टी ने वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के हाव-भाव देखकर साफ पता चल रहा है कि उनकी स्थिति क्या है। अकाली दल ने मांग की है कि दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए मुख्यमंत्री का तुरंत डोप टेस्ट कराया जाना चाहिए।

pc- upuklive.com