Punjab Flood: पंजाब झेल रहा दशकों की भीषण बाढ़, 2.56 लाख लोग प्रभावित, कई लोगों को किया गया विस्थापित, 29 लोगों की मौत
- byShiv
- 04 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। पंजाब दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। इस समय पंजाब के हालात खराब हैं, गांव के गांव पानी में डूब रहे है। स्थिति यह हैं की लोगों को खाने के तक लाले पड़े है। बाढ़ का पानी राज्य को डुबो रहा है और अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ रहा है। 1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच, 12 जिलों में करीब 29 लोगों की जान जा चुकी है, लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और बड़े पैमाने पर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

क्या कह रहे अधिकारिक आंकड़े
पंजाब सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ से 2.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, सबसे ज््यादा प्रभावित गुरदासपुर में 1.45 लाख लोग हैं। इसके बाद अमृतसर में 35,000 लोग, जबकि फिरोज़पुर और फ़ज़िका में कुल मिलाकर 45,000 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज़्यादा मौतें (छह) पठानकोट में हुईं, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, बरनाला और मानसा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है, पटियाला, बठिंडा, संगरूर और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में एक-एक शख्स की मौत हुई।

कई लोग हुए बेघर
बड़े पैमाने पर विस्थापन के कारण कई लोग बेघर हो गए है, करीब 15,600 लोगों को निकाला गया, फिरोजपुर और फाजिका में कुल 5,370 लोगों को निकाला गया, अमृतसर में 1700 लोगों को निकाला गया। बाढ़ का पानी 1,043 गांवों से होकर गुज़र रहा है, इनमें से करीब 321 गांव गुरदासपुर में हैं, इसके बाद कपूरथला (115), होशियारपुर (94), अमृतसर (88) और बरनाला (24) हैं।
pc- msn.com, parbhat khabar,ndtv.in