Purushottam month: पुरुषोत्तम मास में करनी चाहिए आपको इनकी पूजा, मिलता हैं इसका विशेष फल
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। अभी अधिक मास की शुरूआत हो चुकी हैं और अधिक मास को हिंदू धर्म में अधिक महत्वपूर्ण बताया गया है, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है और लगभग हर तीन वर्ष में एक बार आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान किए गए जप, तप, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।
भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व
अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने में विष्णु सहस्रनाम का पाठ, सत्यनारायण व्रत कथा सुनना या पढ़ना विशेष फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई भक्ति भगवान विष्णु को शीघ्र प्रसन्न करती है।
शालिग्राम और तुलसी पूजन
पद्म पुराण के अनुसार जहां शालिग्राम और तुलसी एक साथ होते हैं, वहां स्वयं भगवान विष्णु का वास माना जाता है। अधिक मास में शालिग्राम पर तुलसी दल अर्पित कर पूजा करने से कोटि यज्ञ और गोदान के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। मान्यता है कि शालिग्राम के दर्शन, स्पर्श और पूजन से समस्त तीर्थों के स्नान का फल मिलता है।
33 देवताओं की पूजा का महत्व
अधिक मास में 33 देवताओं की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है,इनमें विष्णु, हरि, माधव, गोविंद, नारायण, दामोदर, श्रीपति और पुरुषोत्तम सहित कई दिव्य स्वरूप शामिल हैं, इनकी आराधना करने से सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।
pc- zee news






