Putin India Visit: पुतिन ने काहा, भारत ख़ुशकिस्मत, उन्हें मोदी जैसा नेता मिला, वह भारत के लिए जीते और सांस लेते हैं

इंटरनेट डेेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं और यहां पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। इधर पुतिन ने एक भारतीय निजी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में ईंधन ख़रीद को लेकर अमेरिका की दोहरी नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका रूस से यूरेनियम खरीदता रहता है, जो न्यूक्लियर रिएक्टर फ़्यूल तैयार करने के लिए ज़रूरी है, जबकि वह भारत पर रूस से ऊर्जा आयात रोकने का दबाव डालता है।

मोदी और जिनपिंग को बताया समझदार
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस भारत से और ज़्यादा सामान खरीदने के लिए नए विकल्प ढूंढ रहा है, ताकि भारतीय आयात बढ़े और दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन कम हो। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत और चीन दोनों उनके क़रीबी दोस्त हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग को समझदार नेता बताया, जो मुश्किल मुद्दों को हल करने के लिए दृढ़ हैं।

जाने मोदी के लिए क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा, हमारे बहुत भरोसेमंद और दोस्ताना संबंध हैं। वह एक बेहद भरोसेमंद व्यक्ति हैं, इस मायने में मैं बिल्कुल ईमानदारी से बात कर रहा हूँ भारत ख़ुशकिस्मत है कि उन्हें मोदी जैसा नेता मिला, वह भारत के लिए जीते और सांस लेते हैं। उन्होंने कहा, मैं भारत और रूस के संबंधों को कई क्षेत्रों में मज़बूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।

pc- livemint.com, aaj tak