Putin's India visit: खुद की कार छोड़ मोदी के साथ व्हाइट फॉर्च्यूनर में बैठे पुतिन, जाने क्या हैं इस कार की कीमत
- byShiv
- 05 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर है। यह दौरा कई मायनों में खास है। भारत और रूस के बीच कई बड़ी डील्स होने की संभावना है। वैसे पुतिन और मोदी के बीच एक खास बोन्डिंग भी देखने को मिली। गुरुवार की रात जब पुतिन का विमान दिल्ली पहुंचा तो तय प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पालम एयरपोर्ट पर पहुंच गए और गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों नेता जिस कार में बैठे, उसने दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

खुद की कार छोड़ बैठे मोदी के साथ
वैसे आमतौर पर विदेशी मेहमानों के लिए बख्तरबंद काफिले का उपयोग होता है, लेकिन इस बार दोनों नेता साधारण दिखने वाली सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर में साथ बैठे हुए दिखाई दिए। यह नजारा न सिर्फ अनोखा था बल्कि उनके व्यक्तिगत विश्वास की झलक भी इसमें दिखाई दी। सोशल मीडिया पर जिस गाड़ी की चर्चा हो रही है, वह टोयोटा फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 एमटी था, जिसे अप्रैल 2024 में पंजीकृत किया गया था। कार देखो वेबसाइट के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत 45 लाख है। ये नई सुरक्षा गाड़ियों के बेड़े में शामिल इस कार की फिटनेस अप्रैल 2039 तक वैध है।

पुतिन की खास कार नहीं आई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूस के राष्ट्रपति ज्यादातर विदेशी दौरों पर अपनी सुपर-सिक्योर कार लेकर चलते है। यह कार चलती-फिरती सुरक्षा दीवार की तरह मानी जाती है। इसके बावजूद पुतिन ने भारत में इसका इस्तेमाल नहीं किया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच आपसी भरोसे को दर्शाता है। कई विश्लेषकों ने इसे दोनों नेताओं के निजी संबंधों की गहराई और उनकी सहजता का उदाहरण बताया।
pc- abp news,ani





