Radha Ashtami: आज मनाया जा रहा राधा अष्टमी का पर्व, जाने किस समय शुभ मुहूर्त में करें पूजा, ये रही पूरी विधि
- byShiv
- 19 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। जन्माष्टिमी के बाद आने वाली राधा अष्टमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। यह दिन राधा रानी के प्राकट्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी आती है। राधा अष्टमी को राधिका अष्टमी और राधा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। खासतौर पर बरसाना, मथुरा और वृंदावन में इस पर्व का विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
आज ही क्यों मनाई जा रही है राधा अष्टमी?
पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से शुरू हुई थी। यह तिथि 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। 19 सितंबर को सूर्याेदय के समय अष्टमी तिथि मौजूद है, इसलिए उदया तिथि के आधार पर इस साल राधा अष्टमी 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जा रही है।
राधा अष्टमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
राधा अष्टमी पर राधा रानी की पूजा के लिए मध्याह्न का समय विशेष माना जाता है। पंचांग के अनुसार आज 19 सितंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। शहर के अनुसार सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने की वजह से पूजा के मुहूर्त में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।
पूजा विधि
राधा अष्टमी के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें, एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं, इसके बाद राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। दीपक जलाकर पूजा शुरू करें, राधा रानी को फूल, फल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें, अगर संभव हो तो राधा रानी का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें सुंदर वस्त्र, आभूषण और फूल अर्पित करें, पूजा के दौरान राधा रानी और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करें, अंत में आरती करें।
pc- prabhasakshi.com






