इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी तबादलों का दौर जारी है। लगभग हर विभाग में तबादले किए जा रहे है। आज 49 अतरिक्ति पुलसि अधीक्षक के ट्रांसफर हुए हैं, जयपुर कमश्निरेट के अंदर 6 एडशिनल डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। गुरुवार देर रात पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है।
एडिशनल एसपी समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है। वह पहले जयपुर में ट्रैफकि में थे, काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं, अब उनको ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल डीसीपी वेस्ट लगाया गया है, रजनीश पूनिया काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं।
नीरज पाठक एडिशनल डीसीपी नॉर्थ को एडिशनल एसपी जयपुर ग्रामीण लगाया गया है। आलोक सिंगल को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ लगाया गया है, उन्होंने जयपुर के साउथ और ईस्ट में सेवाएं दी है।
pc- patrika






