Rajasthan: दौसा में स्कूली छात्राओं के साथ हुए कांड का वीडियों अब हुआ वायरल, चीखें झकझौर देगी आपको....पुलिस कर रही छापेमारी

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले का एक बड़ा मामला अचानक से सुर्खियों में आ गया हैै। जानकारी के अनुसार दौसा जिले में पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो स्कूली छात्राओं के साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं, बच्चियां मदद के लिए चीखती रहीं, गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन कैमरा चलता रहा। वीडियो सामने आते ही पूरे जिले में आक्रोश की लहर दौड़ गई। लोग सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दौसा जिले में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिससे हर किसी को झकझोर के रख दिया जब स्कूल की ड्रेस पहनी दो बच्चियों के साथ बीच रास्ते में जबरदस्ती हुई, एक खंडहर नुमा कमरे में ले जाकर दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ, कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे। जैसे ही यह शर्मनाक और कलंकित कर देने वाला वीडियो एसपी पीयूष दीक्षित तक पहुंचा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के आदेश पर कई टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी गई है।

हुई आरोपियों की पहचान
वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद भी पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है जो जगह-जगह दबिश दे रही है। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि काफी दिनों पहले हुई इस घटना की शिकायत थाने तक क्यों नहीं पहुंची? क्या पीड़िताएं डर के साए में जी रही थीं? या फिर दबंगों के खौफ ने पूरे बेटियों की जुबान बंद कर दी थी? वीडियो बनाने वाले शख्स ने मदद मांगने के बावजूद कैमरा क्यों नहीं रोका? और 2 साल तक ये वीडियो किसके मोबाइल में कैद था? अब किसने इसे वायरल किया? 

pc- memberclicks.com