Rajasthan: महिला भांजे के साथ बना रही थी अवैध संबंध, पति ने देखा तो उसका भी हो गया...फिर शराब पीकर दोनों ने किया....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के धौलपुर में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यह हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। यहां महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर पति को मरवा दिया, पुलिस ने इस घटना का खुलासा 11 महीने की जांच के बाद किया है। पुलिस ने बताया इस हत्या को अंजाम अवैध संबंधों के चलते दिया गया, फिर महिला ने अपने भांजे के साथ भागकर शादी कर ली। 

क्या हैं पूरा घटनाक्रम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसाख गांव का है। 15 फरवरी 2025 को 45 वर्षीय शंकर सिंह लोधा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस समय माना गया कि शंकर सिंह की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। लेकिन मृतक के बड़े भाई राजेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी,रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी की शाम करीब 5 बजे शंकर सिंह अपने भांजे हरेंद्र सिंह के साथ खेत पर गया था, शाम करीब साढ़े सात बजे हरेंद्र सिंह घर लौट आया, लेकिन शंकर सिंह वापस नहीं आया। अगले दिन सुबह खेत में शंकर सिंह का शव मिला, शव के पास शराब की बोतल भी पड़ी थी।

मिला दिया जहर
करीब 11 महीने बाद विसरा रिपोर्ट आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि शंकर सिंह की पत्नी रूबी और उसका सगा भांजा हरेंद्र सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय तक मोबाइल पर बात करते थे, परिवार और शंकर सिंह को इस संबंध की जानकारी हो गई थी। इसके बाद शंकर सिंह ने दोनों पर रोक लगा दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी रंजिश में पत्नी रूबी और भांजे हरेंद्र ने शंकर सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 15 फरवरी 2025 को हरेंद्र सिंह अपने मामा शंकर सिंह को खेत पर ले गया। वहां शराब में कीटनाशक दवा मिलाकर उसे पिला दी। जिससे शंकर सिंह की मौत हो गई।

pc- naidunia.com