Rajasthan: आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, पायलट के साथ हो रहा षडयंत्र, गहलोत नहीं राहुल गांधी हैं इसके लिए...
- byShiv
- 09 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अशोक गहलोत के दो दिन पूर्व दिए गए बयान के बाद राजनीति गरमा रही है। इस बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह की वजह राहुल गांधी को बताया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सचिन पायलट के साथ षड्यंत्र किया गया है। झगड़े की जड़ अशोक गहलोत नहीं, बल्कि झगड़े की जड़ दिल्ली में है।
क्या बोले प्रमोद कृष्णम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रमोद कृष्णम ने कहा, पंजाब में अमरिंदर सिंह की बेइज्जती नवजोत सिंह सिद्धू से कराई गई और नवजोत सिंह सिद्धू की बेइज्जती चन्नी से कराई गई। प्रमोद कृष्णम ने कहा, ये पानी में आग लगाकर दूर खड़े हो जाते हैं। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाना था, इसलिए अशोक गहलोत को मोहरा बनाया गया।
गहलोत का बताया लालची
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अशोक गहलोत को लेकर कहा, वे सत्ता के लालची व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, ये बात पक्की है कि धृतराष्ट्र जन्म से अंधे थे, लेकिन पुत्र मोह में धृतराष्ट्र मानसिक तौर से भी अंधे हो गए थे, वैसे ही सत्ता के सिंहासन के स्वार्थ में अशोक गहलोत भी अंधे हो गए हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी और उनकी टीम सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहती थी। वे अभी भी नहीं चाह रहे हैं, सवाल यह है कि जब सिद्दारमैया को हटाया जा सकता है, अमरिंदर सिंह को हटाया जा सकता है तो अशोक गहलोत को क्यों नहीं हटाया गया? अगर अशोक गहलोत ने कांग्रेस हाईकमान की बात का उल्लंघन किया तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया गया?
pc- jansatta





