Rajasthan: गहलोत के बाद अब पायलट को सीएम बनाने के लगे नारे, राष्ट्रीय महासचिव ने तुरंत रोका कार्यकर्ताओं को
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अशोक गहलोत के बाद अब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट को ‘सीएम’ बनाने के नारे लगे हैं। बता दें कि ये नारे पायलट के मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर जिले के दौरे के दौरान लगे। कुछ दिनों पहले अशोक गहलोत के नाम के भी यहा नारे लगे थे।
इधर मंगलवार को पायलट के सामने जैसे ही पायलट को सीएम बनाने के लिए लगाने शुरू किए तो उन्होंने उनको टोक दिया। उसके बाद कार्यकर्ता चुप हो गए, इस दौरान पायलट काफी असहज नजर आए। लेकिन तब तक कार्यकर्ताओं का यह जोश कैमरे में कैद हो गया और बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया।
दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट मंगलवार को सीमावर्ती बाड़मेर जिले के दौरे पर गए थे। इस दौरान पायलट पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गफूर अहमद के गुढ़ामालानी इलाके में रामजी की गोल स्थित पेट्रोप पंप पर भी गए। वहां पायलट के स्वागत सत्कार का आयोजन किया गया था, इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। कार्यक्रम में पायलट जब मंच पर थे तभी युवा कार्यकर्ता जोश में आ गए और उन्होंने ‘अगला सीएम कौन होगा, सचिन पायलट होगा’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, यह देखकर पायलट असहज हो गए, उन्होंने तत्काल की कार्यकर्ताओं को इस तरह के नारे लगाने से रोक दिया।
pc- news18





