Rajasthan: पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, करा सकते हैं आपत्ति दर्ज
- byShiv
- 28 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल के लिए परीक्षा दी हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार उत्तर कुंजी चुनौती विंडो 27 जून से 29 जून तक खुली है। ऐसे में अगर आपको कोई आपत्ति हैं तो आप दर्ज करवा सकते है। बता दें की सीबीटी भर्ती परीक्षा 13 और 14 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान राज्य पुलिस बल में कुल 3578 कांस्टेबल रिक्तियों को भरना है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
pc- zee business