Rajasthan: पीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने कब तक भरे जा सकेंगे फार्म

इंटरनेट डेस्क। आप भी बी एड करने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान राज्य के संस्थानों में दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी छात्र राजस्थान से बीएड करना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। 

4 वर्षीय प्रोग्राम बंद
महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार चार वर्षीय बीए बीएड/ बीएससी बीएड , प्रोग्राम के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। 4 वर्षीय बीएड को बंद करने का फैसला लिया गया है।
आवेदन स्टार्ट होने की डेट    - 20 फरवरी 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट- 20 मार्च 2026
प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि-14 जून 2026
पात्रता एवं मापदंड
दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक/ परास्नातक किया हो। 

pc- rajasthanlink.com