Rajasthan: आसाराम को नहीं मिली जेल में एंट्री, पैरोल अवधि समाप्त होने के पांच घंटे बाद पहुंचा, जेलर ने घुसने नहीं दिया

इंटरनेट डेस्क। जोधपुर के चर्चित यौन शोषण, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम फिर से चर्चाओं में आ गए है। इसके पीछे का कारण 20 दिन की पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद निर्धारित समय पर जोधपुर सेंट्रल जेल नहीं पहुँचना है। बताया जा रहा हैं की आसाराम अवधि से पांच घंटे लेट पहुंचा था। इसके बाद जेल प्रशासन ने आसाराम को जेल में प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पैरोल खत्म होने पर एयरपोर्ट से सीधे सेंट्रल जेल के बाहर पहुँचे आसाराम के लिए रात होने की वजह से जेल के मुख्य दरवाजे बंद ही रखे गए, इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने की है। उल्लेखनीय है कि आसाराम को अपनी 20 दिन की पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पण करना था।  समय सीमा बीत जाने और देर रात जेल पहुँचने के कारण जेल नियमों के तहत उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

समय सीमा में राहत पाने के लिए आसाराम के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर राहत देने या पैरोल की अवधि को आगे बढ़ाने की मांग वाली याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक जोधपुर जेल में सरेंडर करना अनिवार्य है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि सरेंडर करने के बाद ही उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर आगे सुनवाई की जाएगी।

pc- news18 hindi