Rajasthan: अशोक गहलोत ने भाजपा पर महिलाओं के साथ धोखा करने का लगाया आरोप
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले योजनाओं का लॉलीपॉप देकर वोट लिए जाते हैं और बाद में महिलाओं को किनारे कर दिया जाता है।
खबरों की माने तो गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र में लाडकी बहिण योजना के नाम पर वोट बटोरे गए और चुनाव बाद 92 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के बाद अब केवाईसी के नाम पर लाखों महिलाओं को बाहर किया जा रहा है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए डाले गए और जीत के बाद तकनीकी खामी बताकर रिकवरी नोटिस भेजे जा रहे हैं।
खबरों की माने तो उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट मूकदर्शक बने हुए हैं। गहलोत ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से श्डायरेक्ट वोट ट्रांसफर मॉडल अब देश के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उनकी नीयत साफ है कि चुनाव से ठीक पहले जनता को पैसों का लालच दो और सत्ता हासिल होते ही अपना मतलब साधकर उन्हें दरकिनार कर दो।
pc- aaj tak






