Rajasthan: अशोक गहलोत ने लिखा 3 मई को मेरे जन्मदिन पर कोई जयपुर नहीं आएं, जाने क्या हैं इसके पीछे कारण

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बड़ा मैसेज दिया है और साफ शब्दों में लिखा है कि 3 मई को उनके जन्मदिन पर कोई भी जयपुर न आए। उन्होंने यह सब तेज गर्मी के कारण कहा है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने गर्मी को देखते हुए कहा कि भारत इस समय दुनिया के सबसे गर्म देशों में है। उत्तर भारत में गर्मी और लू सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ने वाली है जो बहुत चिंता का विषय है। ऐसी विकट परिस्थितियों को देखते कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि 3 मई को मेरे जन्मदिन पर कृपया जयपुर न पधारें। आप अपने स्थान पर ही सेवाकार्य कर सकते हैं। आगामी दिनों में मौसम ठीक होने पर मैं आपको निमंत्रित कर आपसे मुलाकात करूंगा।

गहलोत ने लोगों से की यह अपील
पूर्व सीएम ने आगे लिखा, इस गर्मी में अपना एवं अपनों का ख्याल रखें एवं अपने आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें एवं लू से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें। समाजसेवियों से आग्रह है कि इस गर्मी में आमजन की सेवा के लिए अधिक से अधिक प्याऊ लगवाएं।

pc- india tv hindi