Rajasthan: अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, कहा - BJP ने लोकतंत्र की हत्या की हैं
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा अब लोकतंत्र की हत्या में सिर्फ राजस्थान पुलिस को ही नहीं, हरियाणा पुलिस को भी शामिल कर चुकी है। हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक की गिरफ्तारी, प्रदेशभर में कई कांग्रेस पार्षदों को पुलिस-एसीबी के नोटिस और धमकियां, यह सब कम नहीं था कि अब तिजारा के कांग्रेस पार्षदों को, जो आज वोट डालने आ रहे थे, हरियाणा के पंचकुला में रोक लिया गया और पूर्व विधायक संदीप यादव को गुड़गांव में बिना किसी कारण हिरासत में ले लिया गया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पार्षदों के फोटो पहले से ही हरियाणा पुलिस के पास मौजूद थे और चेहरे देख-देखकर उन्हें बाकी कार्यकर्ताओं से अलग किया जा रहा था। यह कोई सामान्य चेकिंग नहीं, बल्कि पूरी तरह सुनियोजित और टारगेटेड कार्रवाई थी।
यह सारी कार्रवाई राजस्थान के मुख्यमंत्री के कहने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा करवाई जा रही है पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि ऐसा जानकारी में आया है कि यह सारी कार्रवाई राजस्थान के मुख्यमंत्री के कहने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा करवाई जा रही है। अगर ऐसा नहीं है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने आ रहे इन पार्षदों को स्वयं की इच्छा अनुसार आने देना सुनिश्चित करें।
pc- frontline.thehindu.com






