Rajasthan: विधानसभा की कार्यवाही आज प्रशनकाल के साथ होगी शुरू, विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। आज तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के जरिए सरकार से विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 और अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 21 सवाल शामिल हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से जुड़े विभागों के अलावा कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और नगरीय विकास विभाग से संबंधित विषय शामिल हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्यवाही के दौरान सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग कार्य सलाहकार समिति का 22वां प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे। विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति की ओर से भी प्रस्ताव आएगा। समिति के सभापति जितेंद्र गोठवाल 23 फरवरी 2025 को डॉ. सुभाष गर्ग के विरुद्ध आए विशेषाधिकार हनन मामले और भरतपुर के लोहागढ़ फोर्ट के निवासियों से जुड़े प्रतिवेदन की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे।

राजस्थान विधानसभा में आज विधायी कार्य के तहत राजस्थान विनियोग संख्या तीन विधेयक 2026 सदन में पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी विधेयक पर सदन में विचार की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगी। चर्चा और निर्धारित विधायी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधेयक को सदन से पारित कराने का प्रस्ताव हैं।

pc- cpahq.org