Rajasthan: भजनलाल सरकार ने गठित की समिति, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के इन निर्णयों की सकेगी समीक्षा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तरफ से किए गए निर्णयों की समीक्षा को लेकर अब एक बड़ा कदम उठाया है। भाजपा सरकार की ओर से अब इस संबंध में चार सदस्यीय कैबिनेट समिति का गठन किया गया है। इस समिति में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह को संयोजक बनाया गया है।

भाजपा सरकार ने इस समिति में संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और सार्वजनिक निर्माण मंत्री मंजू बाघमार को सदस्य बनाया है। अब ये समिति अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार की ओर से लिए गए दो तरह के फैसलों की समीक्षा कर तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इस समिति की ओर से एक अप्रेल 2023 से 14 दिसंबर 2023 के दौरान मंत्रिमंडल और विभागीय स्तर पर किए गए निर्णयों की समीक्षा की जाएगी। समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपेगी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार ने 19 नए जिले बनाने की घोषणा की थी।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें