Rajasthan News
Rajasthan: भजनलाल सरकार ने 64 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, कई जिलों के बदले एसपी
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में कई जिलों के एसी बदल दिए गए, वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष ईकाइयों में लगाया गया है। संजीव नैन जयपुर ग्रामीण के एसपी होंगे। आईपीएस अविनाश कुमार शर्मा बूंदी के एसपी होंगे। राजेंद्र कुमार मीणा जयपुर इंटेलीजेंस में एसपी बने हैं।
प्रमुख तबादले
- मोनिका सेन को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर से SP पाली लगाया गया.
- ज्ञान चंद्र यादव को ATS जयपुर से SP चूरू बनाया गया.
- राजेंद्र कुमार मीणा को SP बूंदी से बदलकर SP इंटेलिजेंस, जयपुर लगाया गया.
- मूलचंद कच्छावा को SP नागौर से SP बीकानेर की जिम्मेदारी दी गई.
- केवल राम राव को 12वीं बटालियन RSC नई दिल्ली से SP GRP जोधपुर लगाया गया.
- डॉ. अमृता दुहन को SP श्रीगंगानगर से SP उदयपुर नियुक्त किया गया.
- पीयूष कविया को SP सुरक्षा जयपुर से SP करौली भेजा गया.
पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर से SP सिरोही बनाया गया
pc- bhaskar






