Rajasthan News
Rajasthan: भाजपा का स्थापना दिवस, सीएम शर्मा ने पार्टी कार्यालय में फहराया ध्वज
- byShiv
- 06 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर सीएम भजनलाल ने कहा कि यह गौरवशाली अवसर राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्पों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि 47 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सांगठनिक निष्ठा ने ही भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
pc- x.com





