Rajasthan: भाजपा का जयपुर में प्रदर्शन, मदन राठौड़ बोले कांग्रेस ने पत्थरबाजी करने के लिए कश्मीर और बिहार से भाड़े के टट्टुओं को बुलाया
- byShiv
- 23 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा नई दिल्ली में पीएम आवास के बाहर धरने के विरोध में बुधवार को बीजेपी सड़कों पर उतरी। जयपुर में प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई नेताओं ने बीजेपी ऑफिस से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय की ओर पैदल मार्च किया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा, पेपर लीक के नाम पर विपक्ष द्वारा चलाया गया आंदोलन सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था। कांग्रेस ने पत्थरबाजी करने के लिए कश्मीर और बिहार से भाड़े के टट्टुओं को बुलाया, ताकि संसद की कार्यवाही बाधित की जा सके, इतना ही नहीं, आंदोलन में पाकिस्तान जिंदाबाद, अफजल के समर्थन में नारे, देश विरोधी नारे लगाए गए।
खबरों की माने तो राठौड़ ने कहा कि आंदोलन के दौरान मीडिया की महिला कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लीलता की गई, जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है। लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर इस प्रकार की अशोभनीय घटनाएं किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने धर्मेंद्र प्रधान के काम की तारीफ करते हुए कहा कि जब वो शिक्षा मंत्री बने, उन्होंने शिक्षा पद्धति में सुधार लाने का काम किया।
pc- ndtv raj






