Rajasthan: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजस्थान के दौरे पर, टोंक और जयपुर में होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज राजस्थान के दौरे पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला दौरा है। बता दें कि आज जयपुर में आने के बाद वो टोंक तक जाएंगे और इस दौरान वे टोंक में भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और छह अन्य जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
स्वागत की तैयारी जोरों पर
नितिन नवीन के स्वागत को लेकर जयपुर और टोंक में भव्य तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 11.15 बजे टोंक के लिए रवाना होंगे। टोंक पहुंचने के बाद सुबह 11.30 बजे वे भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।
इसके बाद दोपहर 2.30 बजे टोंक से जयपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर मंत्रिपरिषद के सदस्य उनकी अगवानी करेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक कुल 11 स्वागत मंच बनाए गए हैं। रास्ते में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा और बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा।
pc- firstindianews.com





