Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष राठौड़ का बड़ा बयान, रेवंत राम डांगा का लेटर अधिकारी ने किया था वायरल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा द्वारा लिखा गया लेटर एक अधिकारी ने वायरल किया था। उस पर कार्रवाई भी हो चुकी है, यह जानकारी राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से साझा की है।

राठौड़ ने यह भी कहा है कि इस पूरे मामले में किसी भी मंत्री का कोई लेना देना नहीं है, बिना सबूत के किसी भी पर भी आरोप नहीं लगाने चाहिए। रेवंत राम डांगा ने यह लेटर 30 जनवरी 2025 को लिखा था, जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा से अपने ही क्षेत्र में सरकार द्वारा सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया था।

उन्होंने लिखा, श्मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पूरा खींवसर उपखंड और मूंडव का आधा क्षेत्र आता है। मैंने खींवसर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीडीपीओ, उप रजिस्ट्रार, बीसीएमओ, बीडीओ, सीबीईओ, डिस्कॉम के एईएन और जेईएन सहति कई खंड स्तरीय अधिकारियों के ट्रांसफर और पदस्थापन के लिए अनुशंसा की थी, लेकनि एक भी मेरी अनुशंसा अनुसार नयिुक्त  नहीं दी गई।

pc- ndtv raj