Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष का बयान, सोनिया गांधी की किताब को लेकर कही ये बात, पीएम मोदी से मिलने के लिए सोनिया को...
- byShiv
- 12 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ को लेकर राजस्थान में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हैं, बता दें की अब इसकों लेकर राजस्थान की राजनीति में भी बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस किताब और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगना चाहिए। पीएम मोदी जरूर मिलेंगे।
किसी से नहीं चुराते नजर
उन्होंने यह भी कहा प्रधानमंत्री किसी से नजर नहीं चुराते, बल्कि समय की उपलब्धता के आधार पर लोगों से मुलाकात करते हैं। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी से बात करते हैं। इसलिए मुलाकात नहीं होने को लेकर कोई गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए।
जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मदन राठौड़ ने आपातकाल के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी और कांग्रेस को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को ईद बताने वाले सवाल पर भी टिप्पणी की।
pc- firstindianews.com






