Rajasthan: विधायक की गलती की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को मांगनी पड़ी माफी, कहा, मुखिया होने के नाते मैं...
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। भाजपा के विधायक बालकनाथ ने दो दिन पूर्व एक ऐसा बयान दिया था जिसके चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को माफी मांगनी पड़ी है। जी हां बीजेपी विधायक के विवादित टिप्पणी के विरोध में सैन समाज का प्रतनिधिमिंडल भाजपा मुख्यालय पहुंचा और विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर बालकनाथ से सार्वजनिक माफी की मांग रखी। समाज के लोगों ने कहा कि अगर विधायक सार्वजनिक तौर पर या सोशल मीडिया के जरिए माफी नही मांगते हैं, तो आने वाले दिनों समाज सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा।
मदन राठौड़ ने मांगी माफी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नारायणी धाम के अध्यक्ष विनोद करेल ने कहा कि विधायक बालकनाथ के बयान से न केवल नाई समाज बल्कि मेहनतकश और दस्तकार वर्ग का भी अपमान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी। मदन राठौड़ ने कहा कि सैन समाज के लोगों ने मुलाकात की थी, और पूरी बात बताई थी। मामले में भाजपा प्रदेश का मुखिया होने के नाते मैं माफी मांगता हूं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अभियंता से बात करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ गया और सैन समाज ने इसे अपमानजनक बताया।
pc- khabredinraat.com






