Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम किया जारी, 94.23 प्रतिशत रहा रिजल्ट
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे ने भी अगर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 10वीं के साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी इसके साथ ही जारी हो चुके हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने को लेकर पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 28 फरवरी तक चली थी।
राजस्थान बोर्ड की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई है। कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दोपहर एक बजे बोर्ड मुख्यालय अजमेर में कंप्यूटर का बटन दबाकर कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। बता दें कि बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब परीक्षा समाप्त होने के मात्र 23 दिनों के भीतर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।
pc- patrika.com





