Rajasthan by-elections 2024: बसपा ने क्यों नहीं उतारें इस बार चुनावों में प्रत्याशी, कही ये तो कारण नहीं कि चुनावों से पहले ही मायावती ने स्वीकार कर ली....
- byShiv
- 26 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है और इसके लिए प्रत्याशियों से लेकर नामांकन का दौर तक पूरा हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ क्षेत्रिय पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। लेकिन इस बार उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर यह है कि बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारें है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तक भी पार्टी ने किसी को टिकट नहीं दिया।
क्या कारण हैं इसके
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उप चुनावों में मायावती की और से किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के कई कारण है। राजनीतिक विश्लेषक इसके अलग-अलग सियासी मायने निकाल रहे है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विधानसभा और सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों के पुनर्गठन का काम चल रहा है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जा रहा है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। बाबा ने कहा कि ऐसे में 7 सीटों पर उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी।
मायावती लगाती रहे हैं आरोप
वैसे आपको बता दें कि मायावती कांग्रेस पर राजस्थान बसपा को तोड़ने का आरोप लगाती रहीं है। विधानसभा चुनाव 2018 में बसपा के विधायकों को अशोक गहलोत ने तोड़ लिया था। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। तब से मायावती के निशाने पर अशोक गहलोत रहते आए है। मायावती ने विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्याशी उतारे थे। बसपा के 2 विधायक जीते लेकिन बाद में दोनों बीजेपी में शामिल हो गए है।
pc- jagran