Rajasthan:अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया था। लेकिन कुछ आवश्यक कारणों से इसमे बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। 22 नवंबर को होने वाली राजस्थान कर्मचारी संघ की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा के कारण इस दिन होने वाली परीक्षाओं को 2 दिसंबर को करवाने का आदेश जारी किया गया है। 

जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को होने वाले पेपर अब 2 दिसंबर को होंगे। कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों का हिंदी का पेपर, कक्षा 11 व 12 में हिंदी, उर्दू, पंजाबी, राजस्थानी व सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र के पेपर दो दिसंबर को होंगे।

बता दें कि इस बार समान परीक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा प्रदेश स्तर पर होगी। कक्षा 9 की पहली तो कक्षा 10 की दूसरी शिफ्ट में परीक्षाएं होंगी। जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं की दोनों शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी।

pc- jagran