Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा सीएम नायब सैनी के बीच हुई फोन पर वार्ता, इस मामले में जताई दोनों ने...
- byShiv
- 24 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच फोन पर वार्ता हुई। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी समन्वय से भिवाड़ी जल निकासी की पुरानी समस्या के समाधान पर सहमति जताई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी का भौगोलिक स्वरूप ऐसा है कि वहां का बारिश का पानी स्वाभाविक रूप से हरियाणा की ओर बहता है, मानसून के समय पानी की निकासी बाधित होती है, जिससे उद्योगों और रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। इसी विषय पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर स्थायी समाधान की खोज पर चर्चा की है।
विशेष बात यह रही कि राजस्थान सरकार ने भिवाड़ी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल जल को पूर्ण रूप से शोधित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी हैं। अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शोधित जल की निकासी ही हो और इसकी सख्ती से निगरानी भी की जा रही है।
pc-zee news, tribuneindia.com