Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज ब्यावर दौरा, VB G Ram G योजना का करेंगे शुभारंभ

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज ब्यावर क्षेत्र का दौरा करने जा रहे है। जानकारी के अनुसार अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार सीएम सबसे पहले मसूदा के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले एक भव्य राज्य स्तरीय जन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

खबरों की माने तो इस खास मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा प्रदेशवासियों के हित में “वीबी जी राम जी” योजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ भी करेंगे। इस योजना के जरिए प्रदेश के विकास और आम जनता को सीधे तौर पर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मसूदा में जन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर मेें नमोवन क्षेत्र जाएंगे।

नमोवन क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक पौधा लगाएंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री लोक आस्था के प्रमुख केंद्र देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विशेष दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

pc- navbharat