Rajasthan: मुख्यमंत्री शर्मा ने मजदूर के घर खाया खाना, राजीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ की बातचीत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेरे के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अजमेर के कड़ेल गांव के एक घर में रूककर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने कड़ेल गांव निवासी 59 वर्षीय लादूराम मेघवाल के घर पहुंचकर बेहद आत्मीय माहौल में खाना खाया। लादूराम मेघवाल गांव में मजदूरी और मकान निर्माण का कार्य करते हैं। उनके परिवार में चार बेटे, बहुएं और पोते-पोतियां शामिल हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भोजन करने के दौरान मुख्यमंत्री ने खास तौर पर काचरी और ग्वार फली की सब्जी की जमकर तारीफ की। लादूराम मेघवाल के घर में बने भोजन के स्वाद से प्रभावित होकर उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा कि यह स्वादिष्ट सब्जी किसने बनाई है।

खबरों की माने तो लादूराम मेघवाल की पत्नी गीता ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत और भोजन की तैयारी पिछले तीन दिनों से लगातार की जा रही थी। परिवार ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन तैयार किए। भोजन में काचरी की सब्जी, पनीर की सब्जी, ग्वार फली की सब्जी, ताजा रोटियां और चावल मुख्यमंत्री को परोसे गए। इससे पहले कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत की।

pc- ndtv,patrika,ndtv