Rajasthan: शिक्षामंत्री दिलावर को सीजेपी की दो टूक, आपका टाइम खत्म, दीपके ने कहा, जयपुर जाएंगे

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका शुक्रवार को जयपुर में रामपुर कंवरपुरा गांव के सरकारी स्कूल विजिट करने पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, सीजेपी कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने पथराव भी किया। सीजेपी के आशुतोष रांका ने इस हमले को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता
सीजेपी की तरह कांग्रेस भी भाजपा पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने अपने लोग भेज कर यह सब करवाया. वायरल वीडियो में दिखने वाले एक व्यक्ति पर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि वह लालचंद नाम का व्यक्ति बीजेपी का कार्यकर्ता है। उस व्यक्ति के फेसबुक फोटो भी कांग्रेस के नेता और अन्य लोग शेयर कर रहे हैं। 

कांग्रेस-सीजेपी के आरोप पर क्या बोले विधायक? 
भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि गांव से बड़ा कोई नहीं होता। मैं यह बात कई बार कह चुका हूं, गांव वाले जब मना कर चुके थे, क्योंकि आप वहां उन्हें कह रहे थे कि गांव के बाहर देख लेंगे। सुबह-सुबह 150 आदमी, मोबाइल फोन लेकर जायेंगे तो गांव वालों ने उनसे पूछा, इसके बाद गांव वालों ने उन्हें बाहर निकाला है। वहीं अभिजीत दीपके ने कहा कि वो अब जयपुर जाएंगे।  अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर अगले 48 घंटों के भीतर स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और भाजपा के गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह जयपुर जाएंगे।

pc- facebook,etv bahart