Rajasthan: सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी के इन फैसलों को बताया महत्वपूर्ण कदम, जान लेंगे आप भी हो जाएंगे खुश
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए पीएम कार्यालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट होते ही महिलाओं, युवाओं और कमजोर नागरिकों के लिए जरूरी फैसलों से जुड़ी फाइलों पर साइन कर बड़ी सौगात दी है। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी द्वारा सेवा तीर्थ में पहले ही लिए गए इन निर्णयों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
क्या बोले सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेवा तीर्थ से लिए गए पहले निर्णय ‘नागरिक देवो भवः’की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ये निर्णय देश के गरीब, वंचित और मध्यम वर्ग के सशक्तीकरण को समर्पित हैं और जनसेवा की भावना को सर्वाेपरि रखते हैं। करोड़ों बहनों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के लिए ‘लखपति दीदी’का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ किया गया है।
भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अन्नदाताओं को सशक्त बनाने हेतु 2 लाख करोड़ रुपए के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को नई ऊर्जा दी गई है। युवाओं के स्टार्टअप्स को गति प्रदान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए के ‘फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को स्वीकृति मिली है। साथ ही ‘पीएम राहत योजना’के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान कर आमजन के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
pc- rjasthan news






