Rajasthan: सीएम भजनलाल ने जवाहर सर्किल पर लोगों से किया आत्मीय संवाद, बच्चों का किया उत्साहवर्धन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जवाहर सर्किल पर प्रातः भ्रमण किया और इस दौरान लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्केटिंग कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। सीएम ने बताया कि प्रातः भ्रमण में साथ रहे पुराने मित्रों से मुलाकात हुई और पुरानी यादें ताजा हुई।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों से नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा योग, व्यायाम एवं खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का आधार हैं। आइए, हम सभी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर फिट राजस्थान के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ.  प्रेमचन्द्र बैरवा  भी उनके साथ उपस्थित रहे।

pc- sj