Rajasthan: सीएम भजनलाल ने कहा- राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए बनाया जाएगा नया कानून

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए नया कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून बनाने प्रक्रिया के तहत मसौदा विधेयक सदन में पेश किया जाएगा। सीएम ने कहा, खेजड़ी केवल एक वृक्ष नहीं, राजस्थान के त्याग, शौर्य और जीवंतता का प्रतीक है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने कहा हमारी सरकार अब खेजड़ी के संरक्षण के लिए सशक्त कानून लाएगी, हम अपनी जड़ों को सुरक्षित कर, आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और समृद्ध प्रदेश सौंपने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि खेजड़ी के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे राज्य वृक्ष घोषित किया है और उसे बचाने के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक प्रयास करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सदन के माध्यम से राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे ताकि प्रदेश में खेजड़ी संरक्षित रहे।

pc- ndtv raj