Rajasthan: एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए दिशा निर्देश, इन कर्मचारियों की छुट्टियां की...
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग चल रही है और ऐसे में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बुधवार को सीएम निवास पर आयोजित बैठक में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए हैं।
क्या बोले सीएम शर्मा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए उपलब्धता से लेकर वितरण व्यवस्था की निगरानी रखते हुए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाए। उन्होंने नागरिक आपूर्ति को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त किए जाने के निर्देश दिए।
नहीं हो परेशानी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर निरंतर मॉनिटरिंग करें।
pc- firstindianews.com





