Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, अब 31 अगस्त तक होगा ये काम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की सातवीं बैठक के दौरान इन शिविरों की सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए इनके संचालन की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिविरों के आगामी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम भजनलाल शर्मा ने शिविरों में कार्यों की पेंडेंसी को लेकर कलक्टर्स और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी तरह की पेंडेंसी को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए। साथ ही, कोई भी काम नहीं किए जाने पर कारण स्पष्ट किया जाए।

सीएम ने शिविरों में लाभ प्राप्त करने वाले लाभान्वितों का विवरण मोबाइल नंबर सहित दर्ज करने के भी निर्देश दिए। आमजन के अनुभवों को भी एकत्रित किया जाए। साथ ही, फील्ड पर काम कर रहे अधिकारियों से सुझाव प्राप्त कर कार्यों को और अधिक सुगम बनाया जाए।

pc- firstindianews.com