Rajasthan: सीएम शर्मा ने सैनिक कल्याण विभाग की ली बैठक, अधिकारियों को ये विशेष योजना बनाने के दिए निर्देश

इंटरनेट डेस्क। प्रदेश की भजनलाल सरकार अब भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के योजना बना रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश् दिए हैं। उन्होंने इस दौरान शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिकों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम न कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। भजनलाल ने भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के योजना बनाने के लिए निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिक के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उनका सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करने के क्रम में विभिन्न योजनाओं को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए।

pc- bhaskar