Rajasthan: कांग्रेस नेता चांदना का बड़ा बयान, राहुल और सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की कोशिश भी हुई तो यह सरकार के ताबूत में....
- byShiv
- 19 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस में बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए चार्जशीट प्रस्तुत करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एकपक्षीय और अन्यायपूर्ण तरीके से कांग्रेस को दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई बेबुनियाद और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। चांदना ने आरोप लगाया कि यह सरकार कानून का मखौल बना रही है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक चांदना ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। हम न डरेंगे, न झुकेंगे और अंत में जीत कांग्रेस की ही होगी। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की कोशिश की गई तो यह सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
pc- ndtv raj